अवैध खनन में लिप्त दो एस्केवेटर मशीन, एक डम्पर एवं 3 ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त

बाड़मेर, 24 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे संयुक्त विशेष अभियान के तहत जिला कलेक्टर बाड़मेर व बालोतरा के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एस्केवेटर मशीन, डम्पर व ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त की गई।
खनि अभियन्ता बाड़मेर भगवानसिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को ग्राम मारूड़ी, बाड़मेर में खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध खनन में लिप्त एक एस्केवेटर मशीन एवं खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध निर्गमन में लिप्त एक डम्पर को जब्त कर पुलिस थाना सदर बाड़मेर की सुपुर्दगी में दिया गया।
उन्होंन बताया कि बालोतरा जिले में ग्राम नोसर में खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध खनन में लिप्त एक एस्केवेटर मशीन एवं खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध निर्गमन में लिप्त दो ट्रेक्टर-ट्रोली को जब्त कर नियमानुसार पैनल्टी राशि वसुल की गई। इसी प्रकार सिवाना क्षैत्र में खनिज मेसेनरी स्टोन के अवैध निर्गमन में लिप्त एक ट्रेक्टर-ट्रोली को जब्त कर नियमानुसार पैनल्टी राशि वसूली की गई।
खनि अभियन्ता बाड़मेर भगवानसिंह बताया कि अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरूद्ध वन, राजस्व, पुलिस, परिवहन व खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!