प्रदेश को मिली 35 सड़कों की सौगात

  • पीएमजीएसवाई के तहत 251 करोड रु. लागत की 35 सडकों की केन्द्र से मिली मंजूरी
  • प्रदेश के डीडवाना – कुचामन, झुंझनु और नागौर जिले में बनेगी 395 किमी की सड़कें
  • प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है – उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
जयपुर, 20 जनवरी । प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वीकृति जारी की है। पीएमजीएसवाई-थर्ड के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ रु. की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री गिरिराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी किन्तु मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके तहत डीडवाना – कुचामन, झुंझनु और नागौर जिले में 35 सडकें बनाई जायेंगी।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सडकें बनने से गांव से शहर का संपर्क सुदृढ़ एवं त्वरित होगा। इससे ग्रामीण उत्पादों की शहरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाऐं मजबूत होने से गांव इकोनोमिक हब के रूप में विकसित होंगे जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को हम जल्द से जल्द हासिल कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।
इन जिलों के लिए मिली स्वीकृति-
जिला सडकों की संख्या लंबाई(किमी) राशि(लाखों में)
डीडवाना – कुचामन 15 141.75 9039.14
झुंझनु 3 15 1102.58
नागौर 17 237.9 14995.83
यह भी देखें  पंजीकृत किसानों का धान न खरीदे जाने पर रोष व्यक्त किया

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!