राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस 9 दिसंबर को

बूंदी, 5 दिसम्बर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बूंदी न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में 9 दिसम्बर को किया जा रहा है, जिसमें वैवाहिक विवाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, दीवानी प्रकरण, सभी राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, राजस्व प्रकरण व विवाद पूर्व प्रकरण का निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामें से सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को सस्ता, शीघ्र व सुलभ न्याय प्राप्त होता है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता लाने तथा बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए संदेश देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूली छात्रा-छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट संतोष कुमार मीणा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौगान गेट से रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौगान गेट से प्रारंभ होकर इन्द्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल, एक खंबे की छतरी, नागर सागर कुण्ड होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौगान गेट पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी, प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौगान गेट भगवत प्रसाद, पंडित मोतीलाल सुखवाल उ.मा. विद्यालय के प्राचार्य लोकेश सुखवाल व ग्राम राज्य विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!