कमजोर तबके को केन्द्र में रखकर बनाए योजनाएं —आवासन आयुक्त

जयपुर, 19 जनवरी। आवासन आयुक्त श्री कुमार पाल गौतम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत आमजन को आवास उपलब्ध करवाने के उददेश्य से लगभग 3 हजार मकान और फ्लैट्स की योजनाएं शुरू की गई है। श्री गौतम शुक्रवार को मण्डल मुख्यालय पर 100 दिवसीय कार्य योजना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
आयुक्त ने कहा कि मण्डल कम आय वर्ग सहित विभिन्न वर्गों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभियन्ताओं को विशेष निर्देश दिये कि वे जरूरतमंद तबके को केन्द्र में रखते हुए आवासीय योजनाओं की कार्य योजना बनाएं। उन्होंने प्रदेश के सभी अंचलों मुख्यतः संभागीय मुख्यालयों पर आवासीय योजना शुरू करने के निर्देश प्रदान किये ताकि सभी प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण आवास मिल सकें।
बैठक में विभिन्न जिलों में 2,994 स्वतंत्र आवास एवं फ्लैट्स की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें जयपुर, जोधपुर, भिवाड़ी, हनुमानगढ़,धौलपुर, बांसवाड़ा, नागौर, सिरोही, अजमेर जिलों में स्थित योजनाएं शामिल हैं। मुख्य अभियंता मुख्यालय श्री मनोज गुप्ता, मुख्य अभियंता.प्रथम श्री अमित अग्रवाल, मुख्य अभियंता.द्वितीय श्री भजन लाल गुणपाल, मुख्य संपदा प्रबंधक श्रीमती दीपाली भगोतिया सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!