राज्यपाल ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ

जयपुर, 30 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं।

राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने राज्यपाल श्री मिश्र से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली।

राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा।

राज्यपाल श्री मिश्र ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने किया

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

केबिनेट मंत्री

1 डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

2 श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर

यह भी देखें  मिर्ज़ापुर : शांति भंग में छः गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

3 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड

4 श्री बाबूलाल खराड़ी

5 श्री मदन दिलावर

6 श्री जोगाराम पटेल

7 श्री सुरेश सिंह रावत

8 श्री अविनाश गहलोत

9 श्री जोराराम कुमावत

10 श्री हेमंत मीणा

11 श्री कन्हैया लाल चौधरी

12 श्री सुमित गोदारा

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1 श्री संजय शर्मा

2 श्री गौतम कुमार दक

3 श्री झाबर सिंह खर्रा

4 श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी.

5 श्री हीरालाल नागर

 

राज्य मंत्री

1 श्री ओटाराम देवासी

2 डॉ. मंजू बाघमार

3.श्री विजय सिंह चौधरी

4 श्री के.के. विश्नोई (कृष्ण कुमार विश्नोई)

5 श्री जवाहर सिंह बेढम

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!