आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के संबंध में आयोजित हुई वीसी

झालावाड़ 28 दिसम्बर। भारत सरकार के अधीन नीति आयोग के माध्यम से प्रारंभ किए गए आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के संबंध में गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में वीसी आयोजित की गई।
वीसी के दौरान आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं इसके अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही भारत देश में उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सबसे बेहतर कार्य करने वाले जिला एवं ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों द्वारा पावर पॉईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए नवाचारों एवं उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।
आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न चयनित पिछड़े जिलों एवं ब्लॉक को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाते हुए नीति आयोग के मापदण्डों के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए उस क्षेत्र को विकसित बनाना है। इसी के तहत झालावाड़ जिले के उपखण्ड खानपुर का भी इस कार्यक्रम के तहत चयन किया गया है। वीसी के पश्चात् उपखण्ड खानपुर को विकसित बनाने के संबंध में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खानपुर के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई।
वीसी में झालावाड़ जिले से प्रशिक्षु आईएएस शुभम भैसारे, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, उपखण्ड अधिकारी खानपुर श्याम सुन्दर चेतीवाल, जिला परिषद् की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, मुख्य आयोजना अधिकारी विक्रम पोसवाल, खानपुर के तहसीलदार एवं विकास अधिकारी सहित संबंधित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!