सुशासन दिवस : जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कार्मिकों ने ली शपथ

????????????????????????????????????

बारां, 25 दिसम्बर। जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंकी के अवसर पर उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के लिए सुशासन विचारों से अवगत करवाने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर को मिनी सचिवालय सभागार में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जिला मुख्यालय, नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कवियों के काव्य पाठ ने मंत्रमुग्ध किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने श्री वाजपेयी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात श्री वाजपेयी का विस्तृत जीवन परिचय सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कवि सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने श्री वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व, राजनीतिक यात्रा, समाज सेवा, पत्रकारिता, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार के साथ प्रकाश डाला।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सुशासन संबंधी शपथ

जिले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सुशासन दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के प्रयास करने की शपथ ली। मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन सम्बंधी शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा, एडीएम एसएन आमेटा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प माला पहनाकर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख छीत्तरलाल मेघवाल, पूर्वजिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, समाजसेवी राकेश जैन, नरेश सिंह सिकरवार, हरगोविन्द जैन, ब्रह्मानन्द शर्मा, एडवोकेट श्याम पालीवाल, जयनारायण हल्दिया सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी  आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखें  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि श्री वाजपेयी का जीवन हमेशा प्रेरणा देता है और अब हम सभी का कर्तव्य है कि उनके द्वारा बताए गए सुशासन के संकल्पों को जीवन में आत्मसात करें। विधायक ललित मीणा ने अपना वक्तव्य देते हुए श्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संगर्षो को याद किया। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस पर संकल्प लेते हुए सभी लोग अपने कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें।

लंबित जन अभियोग का होगा निस्तारण

जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता कहा कि जिला मुख्यालयों, नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक लंबित जन अभियोग परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा तथा अटल विचार संगोष्टी एवं अटल कविता का पठन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और निपटान करना तथा ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!