मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण

  • बांगड़ परिसर का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी
  • नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु दिए निर्देश
जयपुर, 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, इलाज में आ रही बाधाओं का त्वरित निस्तारण कर उचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए।
इस दौरान श्री शर्मा ने अस्पताल में बिना पूर्व सूचना नदारद रहे चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, सफाईकर्मियों व अन्य कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), रजिस्ट्रेशन व दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नियमित बैठक कर सुनिश्चित करें की सफ़ाई व्यवस्था, इलाज और दवा वितरण पर किसी को भी परेशानी नहीं हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित साप्ताहिक मॉनिटरिंग कर अस्पताल परिसर की अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए तथा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में बैठने हेतु अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!