संभागीय आयुक्त ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का किया आकस्मिक निरीक्षण
बारां, 15 दिसम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिमा सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला कार्यालय का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने वर्ष 2023-24 की योजनाओं में पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को लाभान्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के तहत विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए लंबित प्ररकणों का त्वरित निराकरण किया करें। संभागीय आयुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विशेष योग्यजनों से सम्बन्धित योजना, उत्तरमैट्रिक छात्रवृति दिव्यांगजन योजनाओं के साथ विभाग की अन्य सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजना के लक्ष्यों को समयबध्द तरीके से पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए। डॉ. प्रतिमा ने कहा कि योजना से सम्बंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। इस अवसर पर सहायक निदेशक अमल चौधरी व विभाग के अन्य अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।