महिला ग्राम प्रधान और उसके पति को जान से मारने का प्रयास

रोहित वर्मा | सरकारे किसी की भी हों अपराधियों का हौसला हमेसा से ही बुलंद रहा हैं. जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के तेंदुबारी की महिला ग्राम प्रधान अनिता दूबे अपने पति पदुमनाथ दूबे उर्फ सिपाही बाबा के साथ देर रात गोरखपुर जा रहीं थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान और उसके पति को घेरकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ग्यारह लोगों को दबोच लिया। मौके से पांच बाइक भी बरामद किया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदुबारी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पदुमनाथ दूबे रविवार की रात में एक बारात में गए थे. उनका परिवार गोरखपुर में रहता हैं देर रात लौटने के बाद वह परिवार सहित कार से गोरखपुर के लिए निकले। कुछ दूर पहुंचने के बाद कुछ बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे। आभास होते ही वे रास्ता बदल दिए और पुलिस सहित कुछ ग्रामीणों को सूचना दी। गौरी बाजार हाटा रोड स्थित ककवल चौराहे से ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी ग्यारह लोगों को दबोच लिया। मौके से पांच बाइक भी बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी युवक विभिन्न जनपदों के रहने वाले हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!