सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

जयपुर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासन सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग  श्रीमती वीनू गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि 31 अक्टूबर को देश भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

इस अवसर पर कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री हेमंत गेरा,गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनंद कुमार, प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता,सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सीताराम चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  जुकाम-एलर्जी दवा का सैंपल फेल: वाईएल फार्मा की टैबलेट पर बिक्री रोक, CDSCO ने अन्य दवाओं के सैंपल लेने के आदेश दिए; स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!