पुष्कर पशु मेला : पशु प्रदर्शनी के सम्बन्ध में प्रगतीशील पशुपालकों की बैठक बुधवार को

अजमेर, 21 अक्टूबर।  श्री पुष्कर पशु मेला-2023 का आयोजन इस वर्ष 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक होगा। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि इस मेले में गीर एवं संकर पशु प्रदर्शनी पुष्कर में 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। गीर एवं संकर पशु प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए प्रगतीशील पशुपालकों की बैठक डॉ. परिहार की अध्यक्षता में बुधवार 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राज्य कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संस्थान शास्त्रीनगर के प्रशिक्षण हॉल में रखी गई है। इस बैठक में प्रगतीशील पशुपालकों से पशु प्रदर्शनी के लिए सुझाव भी आमन्ति्रत किए गए है।

About Author

यह भी देखें  विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; जबरन एक हजार रुपये थमाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!