ETPBS से सशस्त्र बलों के 10 हजार से ज्यादा करेंगे मतदान का प्रयोग

जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के ऐसे मतदाता जो सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका मतदान Electronically Transmitted Postal Ballot System (ETPBS) सिस्टम के जरिये सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में ऐसे कुल 10 हजार 401 मतदाताओं को ETPBS के जरिये बैलेट जारी किये जाएंगे। ETPBS के जरिये ई बैलेट जवानों के प्रभारी को भेजे जाएंगे। जिन्हें वे दोहरे लिफाफे में डालकर वापस निर्वाचन विभाग को भेजेंगे। इससे ना केवल समय एवं धन के अपव्यय को रोका जा सकेगा साथ ही शत प्रतिशत मतदान भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। ETPBS पर एक क्यूआर कोड भी लगा होगा जो कि मतदान की गोपनीयता को भी सुनिश्चित करेगा।

About Author

यह भी देखें  विश्व अहिंसा दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!