9 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित, एक निरस्त

श्रीगंगानगर, 19 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंशदीप के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति के लिये चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 9 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित तथा एक निरस्त किया गया है।
सहायक निदेशक औषधि नियंत्रक श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि शिव शंकर मैडिकल स्टोर कोनी श्रीगंगानगर का 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर, श्री बालाजी सर्जिकल सूरतगढ़ का 30 अक्टूबर से 8 नवम्बर, श्री रामदेव मेडिकल स्टोर चक 7 एलसी श्रीविजयनगर का 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर, संधू मेडिकल स्टोर गांव 6 एपीडी श्रीविजयनगर का 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर, बालाजी मेडिकल स्टोर सावंतसर पदमपुर का 30 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2023, विजय मेडिकल स्टोर बाजूवाला रायसिंहनगर का 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर, एनोडाईन हैल्थकेयर चक 6 ई छोटी श्रीगंगानगर का 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर, ओम मेडिकल स्टोर सूरतगढ़ का 27 से 29 अक्टूबर तथा ज्याणी मेडिकल स्टोर चक 63 एलएनपी पदमपुर का 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2023 तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किया गया है, इसी प्रकार सिंह मेडिकल स्टोर रायसिंहनगर का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!