शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

जालोर । निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गत विधानसभा आम चुनाव में न्यूनतम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि व जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता सभाओं का आयोजन कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व पर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
सायला तहसीलदार हीरसिंह चारण द्वारा ग्राम पंचायत रेवतड़ा, विराणा व ओटवाला में आयोजित सभा के दौरान ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।  जालोर तहसीलदार हंसराज द्वारा तीखी व बिशनगढ़ ग्राम पंचायतों में आयोजित मतदाता जागरूकता सभाओं के दौरान ईवीएम, वीवीपैट व मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने की बात कही। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन के साथ मतदान की शपथ दिलाई गई वही प्रथम बार वोट देने वाले मतदाताओं से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाये गये।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!