कतार में तलबगार, कोरोना से डर नहीं, शराब से हैं प्यार
- ‘नोटबंदी’ के बाद अगर कोई इतनी लंबी लाइन लगी तो वो हैं ‘शराब की कतार’
- जिनके पास कल तक राशन खरीदने के नहीं थे पैसे, शराब ख़रीदने लंबी-लंबी कतारों में नजर आने लगे
- आज से लॉकडाउन फेज-3 शुरू, इसमें सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में शर्तों के साथ कुछ रियायतें दी हैं
- देश की राजधानी दिल्ली रेड जोन में है फिर भी यहाँ शराब की दुकानों को खुलने की इजाजत है
- शराब की दुकान लॉकडाउन की वजह से अब तक बंद थीं, आज से दुकानें खुलते ही लंबी लाइन लगी, ठेकों पर किलोमीटर दूर तक लाइन में लगे लोग
- दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को दूर-दूर खड़े होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जमीन पर मार्किंग भी गई है लेकिन सब कुछ बेकार
लॉक डाउन के बाद सोमवार को जब शराब दुकानें खुली तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी। इन कतारों की सबसे खास बात यह थी कि कल तक जिस मजदूर वर्ग के पास खाने को कुछ नहीं था। राशन खरीदने के पैसे नहीं थे, वे भी शराब खरीदने की कतार में नजर आने लगे हैं। शायद उनके पास जो मुद्रा है उस मुद्रा की यही विशेषता है कि उस मुद्रा से राशन और सब्जियां तो नहीं मिलती, लेकिन वह मुद्रा शराब जरूर दिला सकती है।
लॉकडाउन 3 में केंद्र सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि हर व्यक्ति मास्क लगाकर या चेहरा ढककर ही बाहर निकलेगा। सामने आई तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है की सोशल डिस्टेंसिंग शराब के आगे कुछ नहीं। कुछ के चहरों पर खुशी कई दिनों बाद आई हैं । केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि शराब और पान, गुटखा, तंबाकू आदि की दुकानों पर एक साथ पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे और लोगों के बीच सोशल डिस्टैंसिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। यह भी कहा गया है, ‘लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, न्यूनतम छह फुट की दूरी (दो गज की दूरी) ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू की बिक्री करने की इजाजत होगी तथा दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे।’ गृह मंत्रालय का आदेश आज शराब प्रेमियों ने पूरी तरह से नकार दिया जिससे यह उम्मीद कर सकते है की कोरोना इतनी जल्दी तो नहीं जाने वाला
Click Here for E Paper – 04 may 2020