पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस, जश्न का माहौल

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | जश्ने ईद ए मिलाद के अवसर पर गुरुवार को पथरौरा मदरसा नूरिया रिजविया से जुलूस मौलाना अब्दुल रहीम व ग्राम प्रधान संजय श्रीवास्तव के अध्यक्षता में निकला। जुलूस पथरौरा गांव से निकल कर पथरौरा पेट्रोल पम्प से होते हुए शहीद बाबा के मजार पर गया जहां मौलाना अब्दुल रहीम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दिन इस्लाम को मानने वालों के लिए काफी खास एहमियत रखता है. इस दिन इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था. वहीं इसी दिन उनकी मृत्यु भी हुई थी. ईद-ए-मिलाद या मालविद के नाम से भी जाना जाता है. भारत के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में इसे मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं. इस दिन हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के खास मौके पर जुलूस निकाले जाते हैं। इस अवसर पर बाबू मियां,नसरूद्दीन,जुल्फेकार अंसारी,सैयद शाह,शोहराब,अनवर ,मुख्तार अहमद तथा अन्य लोग रहे।

About Author

यह भी देखें  बेटियों को सुरक्षा देने में नकारा है यूपी की योगी सरकार- अमित गुरु

Leave a Reply

error: Content is protected !!