सेवा विभाग की तरफ से रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सेवा विभाग/सेवा भारती समिति के तत्वाधान में मंगलवार को पंचायत भवन बड़भुईली में रक्षाबंधन उत्सव ग्रामीण जनमानस के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान गाँव निवासिनी प्रियंका,अंतिमा, उषा,अनिता ने आये हुए अतिथियों को राखी बाँधकर उत्सव का प्रारंभ किया। कार्यक्रम को जिला प्रचारक संघ कमलेश ने सम्बोधित करते हुए कहा की हम मनुष्य अगर ईश्वर पर विश्वास करना सीख ले तो जीवन सरल हो जाता है। रक्षाबंधन त्यौहार प्रेम का बंधन है जो सम्पूर्ण भारत की बाँधने का कार्य करता है।सनातन संस्कृति को मानने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस उत्सव को आस्थावान होकर मनाता है जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम, सम्बंध व सौहार्द को बनाये रखना है।उन्होंने आगे कहा की सेवा विभाग/सेवा प्रचार समिति का उद्देश्य ऐसे बन्धु से है जो अपने त्यौहार को उचित ढंग से मना नही पा रहे उनको त्यौहार का मूल सार के साथ उल्लास से मनाना है। इस समिति के माध्यम से गरीब विद्यार्थियों को उच्च व गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना है। सेवा विभाग की तरफ से मनुष्य के अंदर नकारात्मक सोच को समाप्त करके सकरात्मकता की ओर अग्रसर करना है।समाज से नशामुक्ति को समाप्त करके एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी इस समिति का उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदीप महाविद्यालय के प्रबंधक राजबहादुर सिंह व संचालन जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र ने किया।कार्यक्रम का समापन संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय ने अपने विचारों को व्यक्त करके किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक संजय सिंह,जिला मुख्य मार्ग प्रमुख गौरीशंकर सिंह,कृपाशंकर सिंह,सत्येंद्र सिंह,नगर सम्पर्क प्रमुख आलोक,ग्राम प्रधान दिलीप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें  आईपीएल 2025: 66वां मैच - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!