डीएम ने उत्सव भवन व पुस्तकालय का किया लोकार्पण

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर:अदलहाट क्षेत्र के बरेंव ग्राम में शनिवार को मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत डीएम दिव्या मित्तल ने अमृत सरोवर के मध्य बने श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन एवं हवन पूजन के बाद अमृत सरोवर के किनारे तुलसी के पौधे को लगाया। तत्पश्चात पंचायत भवन परिसर में स्थित उत्सव भवन व पुस्तकालय का लोकार्पण किया। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन में मन्नी,लालती,प्यारे,श्यामा देबी ,बोदर व विधवा पेंशन में लालमनी,सुन्नी,कुमारी,दिव्यांग पेंशन पवन कुमार,बबलू आवास हेतु आशा देवी,चन्दा देवी शौचालय के लिए जितेन्द्र कुमार,गिरजा,सुरेश को स्वीकृत पत्र दिया। तथा डीएम ने ग्रामीणों को गांव के गौरव व अन्य कुरीतियों के खिलाफ शपथ दिलाया गया। मुख्यधारा से जो छूट गये है,उनका जांच कराकर जोड़ा गया।ग्राम प्रधान सुक्खू राम व ग्राम सचिव शिवम चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान सुक्खू राम ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गोबिन्द श्रीवास्तव ने किया ।पूनम श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर एसडीएम नवनीत सेहारा,तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,शिवम चौधरी,हरि शंकर पाण्डेय,गोरख नाथ सिंह,आनन्द शंकर दीक्षित ,अरुण दीक्षित तथा अन्य लोग रहे।

About Author

यह भी देखें  बिहार चुनाव 2025: आज इन 12 मंत्रियों का भाग्य EVM में कैद, पटना समेत हॉट सीटों के सियासी समीकरण क्या हैं? लाइव अपडेट्स | The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!