भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद, ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का हुआ शुभारंभ

जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव के कुछ महीने बाकी है और भाजपा ने अपनी कमर कस ली है और लगातार आक्रामक रुख अख्तियार करने की दिशा में प्रयासरत दिखा रही है। आज जयपुर में ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का आगाज भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। इस दौरान नड्डा ने अभियान की शुरुआत के साथ एक ‘थीम वीडियो’ भी जारी किया है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। यह अभियान 15 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में चलेगा और 1 अगस्त को राजधानी जयपुर में बड़े प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा।

जेपी नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के शुरूआत पर जयपुर में पूरी तरह से गहलोत सरकार पर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि नवंबर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने इस सरकार को अत्याचार करने वाली और घर को लूटने वाली सरकार बताया। नड्डा ने कांग्रेस द्वारा नेतृत्वित राज्य सरकार को उनके द्वारा जारी किए गए ‘फेल कार्ड’ के साथ निशाने पर रखा और कहा कि “यह यूपीए की सरकार है और यूपीए का मतलब ‘उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार’ होता है।”

नड्डा ने एससी और एसटी वर्ग को सामर्थ्य देने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कोई औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। दोनों वर्गों को समर्पित करने के लिए सभी लोग गंभीरता से काम करें। नड्डा ने बैठक में एकजुट रहकर आगामी चुनावों में जीत दर्ज करने की दिशा में मंत्र दिया और कहा कि सभी को मतभेदों को भुलाकर एक साथ आना होगा।

यह भी देखें  देवरिया में रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाई की बिक्री तेज

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!