गोरखपुर : जमींदोज पूर्वांचल का पहला वाटर पार्क

  • 18 साल पहले हुई थी स्थापना
  • बनेगा UP का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर

पूर्वांचल का पहला वाटर पार्क जमींदोज किया जाने लगा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वर्ष 2019 में पार्क का करार खत्म कर दिया गया था। इसके बाद आवंटियों को पार्क से सामान ले जाने को कहा गया था। आवंटियों ने सामान नहीं उठाया तो शुक्रवार सुबह 11 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। पार्क की जमीन पर प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2005 को रोहित अग्रवाल द्वारा मेसर्स केआर एम्यूजमेंट एंड रिसार्ट्स पार्क रोड के मिस्टर कुक रेस्टोरेंट के माध्यम से जीडीए के साथ वाटर पार्क की स्थापना का समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत पूरा करार 18 अक्टूबर 2007 को हुआ था, जिसमें जीडीए को 12 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन 8 नवंबर 2019 को वाटर पार्क का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था।

About Author

यह भी देखें  Rajasthan CM Launches Rs 10,000 Crore Projects: Doctor Appointments Now Available via App in Government Hospitals

Leave a Reply

error: Content is protected !!