उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार ने मचाया बवाल

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर :जनपद के पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार सिंह उम्र 50 वर्ष की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद उनके परिवार के लोगो ने जम कर बवाल काटते हुए उपचार में चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन लगाया गया जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। हलांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई संभव होगी।

मिली खबर के अनुसार मंगलवार की दोपहर में अचानक उक्त हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब हुई आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मौत है गयी हलांकि कि हेड कांस्टेबल की मौत का कारण चिकित्सक हृदयाघात मान रहे है जबकि परिवार के लोग गलत तरीके से उपचार किये जाने का आरोप लगा रहे है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

About Author

यह भी देखें  महेश जोशी को पत्नी के निधन के बाद अंतरिम जमानत: 900 करोड़ के JJM घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!