बिहार बार्डर पर मेहरौना पुलिस ने पकड़ी शराब उगलने वाली बाइक
पांडे एन डी देहाती , देवरिया।
बिहार बार्डर पर पकड़ा गया शराब तस्कर
बाइक की सीट के नीचे बनवाया था तहखाना
मेहरौना पुलिस चौकी पर दबोचा गया शराब तस्कर
चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई
बिहार में शराब बंदी का फायदा तस्कर खूब उठा रहे हैं। यूपी के सीमावर्ती शराब की सरकारी दुकानों से भारी संख्या में शराब खरीद कर रोज लग्जरी वाहनों और दुपहिया वाहनों से बिहार में शराब भेजी जा रही है। इसी क्रम में आज एक शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह बाइक पर 8 पी एम ब्रांड की विदेशी शराब की 48 शीशी शराब बिहार ले जा रहा था। इस बीच चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह, सिपाही नितेश कुमार, सिपाही राजन सिंह, सिपाही शैलेश यादव ने उसे दबोच लिया। शराब तस्कर की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहन चौधरी , निवासी दरौली, थाना दरौली, जिला सिवान ,बिहार के रूप में हुई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लार नवीन चौधरी ने कहा कि पकड़े गए शराब तस्कर का वाहन सीज कर उसके ऊपर सुसंगत धाराओं में केस लिखकर कार्रवाई की जा रही है।