लार क्षेत्र के दो गांवों में लगी आग, बीस घर जले
पांडे एन डी देहाती
लार क्षेत्र के दो गांवों में लगी आग, बीस घर जले
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरी और मझवलिया नंबर दो में खाना बनाते समय आग लग गई। कुंडावल हरी में परोरा राजभर के घर खाना बनाते समय लगी आग में झोपड़ी में आग लग गयी। हवा काफी तेज होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गयी और अगल-बगल के झोपड़ी के मकान लगभग 16 घर आग की चपेट में आ गये। फायर बिग्रेड व गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया । उक्त आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में गांव के परोरा पुत्र सुकई, सुरेश पुत्र मोतीलाल, जयश्री पुत्र महाराज, मंगरी पत्नी लाल साहब, नंदलाल पुत्र सुरेश, विंध्याचल पुत्र राम वृक्ष, राजू राजभर पुत्र गौरी, राजू हजाम पुत्र गोपाल, देवेंद्र राजभर पुत्र कैलाश, दरोगा पुत्र श्याम लाल, मिश्री पुत्र महाराज, बीरबल पुत्र श्रीकिसून, लीलावती पत्नी लालचंद, नरमा यादव पुत्र सरदार, सिपाही पुत्र श्यामलाल और बलवंत पुत्र लाल छड़ी के घर जले हैं। राजस्व विभाग के लोग आग से हुए नुकसान का आंकलन करके प्रशासन को भेज रहे हैं। कई परिवारों के सामने रहने , खाने पीने की समस्या आ खड़ी हुई है।
उधर थाना क्षेत्र लार अन्तर्गत ग्राम मझवलिया नं0 2 में समय 12.20 बजे के करीब खाना बनाते समय आग लग गयी जिसमें निजामुद्दीन, सन्नू, काजू पुत्रगण जलालुद्दीन, जलालुद्दीन पुत्र महबूब के मकान में आग लग गयी। आग लगने से बकरी 32 अदद, मुर्गा 14 अदद, बत्तक 10 अदद, पाड़ी- 1 अदद तथा अन्य घरेलू समान जल कर खाक हो गया ।