देवरिया में एक दिन में 54 कर्मचारी लापता

देवरिया। सरकारें बदलने से सिस्टम बदल जाना चाहिए, लेकिन मौजूदा शासनकाल में भी कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही का आलम वही है जो पूर्ववर्ती शासनकाल में रहा था। देवरिया में तो कई विभागों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि लगातार हिदायत और वेतन कटौती के बाद भी वे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज पूर्वाह्न 10.20 बजे समस्त विकास खण्डों से व्हाट्सअप के माध्यम से पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें विकास खण्डवार 54 अधिकारी / कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का आज का वेतन/मानदेय बाधित करते हुए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी गण को निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या 5 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा है कि बार-बार उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान इतने अधिक संख्या में ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों का अनुपस्थित पाया जाना यह स्पष्ट करता है कि खण्ड विकास अधिकारियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का नियंत्रण नही है। इस संबंध में संबंधित खण्ड विकास अधिकारी गण अपना भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्डवार 54 अनुपस्थित अधिकारी/ कर्मचारी के विवरण में बताया है कि ब्लाक गौरी बाजार से सहा0वि0अ0 पी0पी0 मेवालाल भारती, व0सहा0 कृपा शंकर, बी0टी0ए0 सुनील दत्त श्रीवास्तव, टी0ए0 हरिलाल यादव, ब्लाक बरहज से लेखा सहा0 मनरेगा विजय यादव, टीए सुरेश चन्द्र शर्मा, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, सीओ मनरेगा प्रदीप कुमार, टीए विजय शंकर पाण्डेय, लेखाकार अंजनी कुमार पाण्डेय, ब्लाक भाटपाररानी से टीए रामनक्षत्र सिंह, रंजीत गुप्ता, अतुल कुमार सिंह, व्यास नाथ राय, ब्लाक भटनी से लेखाकार मनरेगा दुर्गेश कुमार शर्मा, बीटीए रामदेव राव, एपीओ मनरेगा मंजू कुशवाहा, टीए अरविन्द कुशवाहा, बृजेश सिंह, ब्लाक सलेमपुर से बीटीए श्रुतिदेव तिवारी, टीए सुधाकर पाण्डेय, अरुण शर्मा, अमरजीत, बीएमएम मो० वाजिद अख्तर, ब्लाक बनकटा से व0हा0 चन्द्र प्रकाश सिंह, क0आ0 सुनील कुमार, टीए आनन्द प्रकाश गुप्त, दिनेश शर्मा, ब्लाक भलुअनी से टीए रामचन्द्र यादव, ब्लाक पथरदेवा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक तरकुलवा से लेखाकार मनरेगा सुजीत कुमार राव, टीए सतीश कुमार, ब्लाक बैतालपुर से टीए ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, जय प्रकाश प्रसाद, उपेन्द्र प्रकाश राव, ब्लाक रामपुर कारखाना से क0आ0 सोमनाथ यादव, प्र0सहा0 अनिता श्रीवास्तव, एडीओ(आईएसबी) उमेश प्रसाद, ब्लाक रुद्रपुर से टीए शिवदत्त यादव, ब्लाक सदर से टीए नागेन्द्र मिश्र, अजय कुमार मिश्र, सुनील कुमार, अमर नाथ त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, बीबीएम ज्योति बर्नवाल, अनिता निषाद, सदानन्द तिवारी, ब्लाक भागलपुर से मनरेगा स0ले0 राघवेन्द्र नाथ शुक्ला, टीए सन्तोष कुमार पाण्डेय, कमलेश कुमार ओझा, स0वि0अ0 पंचायत धीरेन्द्र सागर, व0स0 दिनेश कुमार, बीओपीआरडी दीपक कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सम्मिलित है।

यह भी देखें  विद्यार्थीयों को एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन करने की दी जानकारी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!