पीएम किसान कैंप में शिकायतों के निस्तारण में देवरिया प्रदेश में 5वें स्थान पर

  • पीएम किसान कैंप में शिकायतों के निस्तारण में जनपद प्रदेश में 5वें एवं गोरखपुर मण्डल में प्रथम स्थान पर
  • 502 ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविर में आये 23,092 आवेदन, 18,094 का हुआ निस्तारण
  • डीएम ने दी बधाई, शीर्ष तीन में आने के लिए किया प्रेरित

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पीएम किसान कैंप में प्राप्त शिकायतों के सबसे अधिक निस्तारण वाले 10 जनपदों में जनपद देवरिया प्रदेश में 5वें स्थान पर चल रहा है। जनपद कनौज प्रथम, मुजफ्फरनगर दूसरे, लखनऊ तीसरे, मिर्जापुर चौथे तथा जनपद देवरिया 5वें स्थान पर है। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग सहित अभियान में जुटे समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी एवं शीर्ष तीन जनपदों में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से किसानों को 6000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। डीएम ने विशेष कैम्प में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत संतृप्तीकरण अभियान के अन्तर्गत जनपद में अब तक 502 शिविर आयोजित किया जा चुका है। आयोजित शिविरों में ईकेवाईसी, भूमि अभिलेख अंकन, आधार सीडिंग, ओपेन सोर्स पंजीयन, नया ओपेन सोर्स पंजीकरण एवं अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 23092 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 18094 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

तहसील सदर अन्तर्गत 141 शिविरों का आयोजन किया गया, 6676 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 5170 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील सलेमपुर अन्तर्गत 117 शिविरों का आयोजन किया गया, 5861 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 4657 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। रुद्रपुर अन्तर्गत 98 शिविरों का आयोजन किया गया, 4747 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 3706 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

यह भी देखें  केंद्रीय बजट 2026-27: युवा शक्ति, स्थिरता और समावेशी विकास का संतुलित रोडमैप

तहसील भाटपाररानी अन्तर्गत 86 शिविरों का आयोजन हुआ, आयोजित शिविरो में 3135 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 2489 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर कर किया गया। तहसील बरहज अन्तर्गत 60 शिविरों का आयोजन किया गया, 2673 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 2072 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!