पुलिस टीम ने 5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को 03 घंटे के अन्दर परिवारजनों से मिलवाया

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर |जौनपुर में समय करीब 11.00 बजे रात्रि कस्बा मुंगराबादशाहपुर कटरा चौराहे के पास लावारिश हालत में एक बच्ची रोती हुई मिली थी, जिसने पूछने पर अपना नाम ताप्ती सरोज उम्र करीब 5 वर्ष और माता का नाम अंजना पिता का नाम सुनील बतायी तथा बतायी की मैं अपने मम्मी पापा के साथ बारात में आयी थी। जिसपर थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा कस्बा मुगराबादशाहपुर में आयी सभी बरातो में पता किया जाने लगा तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बच्ची पोस्ट आफिस मुगराबादशाहपुर में बारात में आयी थी। जिसके पिता शैलेन्द्र सरोज उर्फ सुनील पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम भरथरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर व माता अंजना देवी पत्नी शैलेन्द्र सरोज उर्फ सुनील निवासी ग्राम भरथरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को थाना बुलाकर उपरोक्त बच्ची से पहचान कराकर 3 घण्टे के अन्दर सकुशल सुपुर्द कर थाना हाजा से रुख्सत किया गया । बच्ची को सकुशल पाकर माता पिता के चेहरे खिल उठे तथा पुलिस का कोटिशः धन्यवाद किया गया।

About Author

यह भी देखें  काली प्रसाद के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सलेमपुर सुरक्षित सीट के रण में विजय की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!