मुख्यमंत्री ने 15 जून तक बाढ बचाव की तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री से देवरिया के जिलाधिकारी की वीडियो कानफ्रेंसिंग
  • बाढ़ नियंत्रण के तैयारियों की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री ने 15 जून से पूर्व बाढ़ बचाव की तैयारी पूर्ण करने को कहा
  • भागलपुर, पिंडी, नदावर में बनेगी बाढ़ चौकी

पांडे एन डी देहाती, (देवरिया, यूपी) | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित 24 अतिसंवेदनशील जनपदों के आला अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने 15 जून से पूर्व बाढ़ की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पिडरा, एकौना, डढ़िया, मदनपुर केवटलिया, छितुपुर-भागलपुर, पिंडी, शीतलमाझा, गायघाट एवं नदावर आदि 9 स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण चौकियां स्थापित की गई है जो हमेशा क्रियाशील रहेंगी। जनपद में आठ संवेदनशील तटबंध चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता बाढ़ नियंत्रण को सभी आठ संवेदनशील तटबंधों की निगरानी करने का निर्देश दिया और कहा कि यदि किसी तटबंध में कोई कमी दिखे तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए। गोर्रा नदी पर पाण्डेयमाझा-जोगिया तटबंध की विशेष निगरानी की जाए। डीएम ने बताया कि दो वायरलेस स्टेशन पर पिडरा घाट एवं पिंडी में स्थापित किया जाएगा, जो 15 जून से 21 अक्टूबर 2023 तक संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 तटबंधों पर 53 बाढ़ सुरक्षा समितियां गठित की गई हैं, जिसमें जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, भूतपूर्व प्रधान एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त बाढ़ संभावित क्षेत्रों में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की आपात स्थिति में लोगों की आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए 13 बड़ी नाव ,120 मझौली नाव एवं 116 छोटी नाव सहित 249 नावों की व्यवस्था कर ली गई है। इसी प्रकार बरहज तहसील में 9 एवं रुद्रपुर तहसील में 15 अर्थात कुल 24 गोताखोरों की सूची भी बना ली गई है जो किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध रहेंगे।जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण विभाग को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े समस्त 14 परियोजनाओं को 15 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

यह भी देखें  कमजोर तबके को केन्द्र में रखकर बनाए योजनाएं —आवासन आयुक्त

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एनके जाडिया, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!