कार के चपेट में आने से अधेड़ की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर समदपुर ग्राम के पास रविवार की रात कार के चपेट में आने से अधेड़ की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल ग्राम निवासी 47वर्षीय चन्द्र शेखर सिंह पुत्र बाबू लाल पैदल समदपुर से घर के लिए जा रहे थे,इसी दौरान सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया।जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। मौके पर पहुंचे एसआई सुरेश भारती ने शव का पंचनामा कराने के बाद अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।तथा कार को पुलिस ने सीज कर दिया । प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के भाई शशिकान्त के तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About Author

यह भी देखें  वो शख्सियत जो कभी अपनी मिट्टी का नहीं हुआ..

Leave a Reply

error: Content is protected !!