वंदना पटेल के सपा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा चुनार विधान सभा क्षेत्र की रामरायपुर की मूल निवासिनी वंदना पटेल को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। वंदना पटेल 2014 से ही जनता के बीच में रह कर संघर्ष कर रही हैं ।लोगों की आवाज़ बन कर काम कर रही हैं।वंदना पटेल 2022 के विधान सभा चुनाव में मड़िहान विधानसभा से दावेदारी की थीं पर टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने के बावजूद भी जनता के बीच में बनीं रहीं ।जिसे देखते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन्हें समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। वंदना पटेल वर्तमान में कुर्मी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ,भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष, इंडियन मानवाधिकार की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।उनके आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।  बधाई देने वालों में सुरेश पटेल ,राजेन्द्र यादव, नन्हे यादव, चक्रधारी यादव, सुशील यादव, कल्याण यादव, रमेश सिंह स्वामी, पंकज पटेल , सुधांशु पटेल ,लोहा यादव, विनोद, नरेंद्र मौर्य तथा अन्य लोग  रहे।

About Author

यह भी देखें  चित्तौड़गढ़ : 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में

Leave a Reply

error: Content is protected !!