सदविप्र समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सदविप्र समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक सतगुरु धाम कबीर आश्रम बरईपुर में आयोजित किया गया ।जिसमे क्षेत्र मे सामाजिक कार्यो को करने की रूपरेखा बनायी गयी।साथही सदविप्र समाज सेवा संगठन की समीक्षा की गयी। बैठक मे राष्ट्रीय संगठक आचार्य सुनील ने विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों को सामाजिक कार्यों द्वारा जनसमुदाय को लाभ पहुंचाने की बात रखी। सामाजिक कार्यों के साथ ही समाज में नैतिकता बढे इसके लिए सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी के विचारों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूनम अग्रवाल,मीनू गुप्ता,आचार्य जनेश्वर ,भुनेश्वर चौरसिया, मनोज सिह,अंशुमान सिह तथा अन्य  लोग रहे।

About Author

यह भी देखें  Covid19 - संक्रमण के 525 केस, 10 की मौतें , कई प्रदेशों में पूरी तरह Lock Down

Leave a Reply

error: Content is protected !!