मई के पहले हफ्ते तक तपिश से मिलेगी राहत, अगले सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदला। जौनपुर सहित अन्य जिलों में रात में आंधी चलने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भइया संस्थान स्थित भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में एक मौसम केंद्र की स्थापना की गई है। इस मौसम केंद्र ने आंधी एवं तूफान के दौरान वातावरण के तापमान, आद्रता, हवा की रफ़्तार एवं दिशा तथा वर्षा की मात्रा को रिकॉर्ड किया, कुछ आकड़े चौकाने वाले थे। मौसम केंद्र के अनुसार शाम 7:00 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था जो कि शाम 7:30 पर तूफान एवं बारिश के कारण 18 डिग्री तक गिर गया साथ ही साथ आद्रता 40% से बढ़ कर 100 % पहुंच गई तथा हवा की रफ्तार 5 मीटर प्रति सेकंड से 14.7 मीटर प्रति सेकंड यानी कि लगभग 53 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके साथ ही एक घंटे (शाम 7 बजे से 8 बजे तक) के दौरान 47.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्रवण कुमार के द्वारा यह मौसम केंद्र यूजीसी के शोध प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थापित किया गया है। डॉ. कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी में उत्तर भारत में अभी अगले सात दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है तथा अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!