अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक

मीरजापुर:अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनजर गुरुवार को थाना परिसर में देर शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी नवनीत सेहारा ने सभी से त्यौहार को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी को कोई समस्या या परेशानी होती है तुरन्त पुलिस को सूचना दें। त्यौहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार उमा शंकर सिंह ने कहा कि त्यौहार पर गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखी जा रही है।नियम विरूद्ध कार्य करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा। बैठक में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, एसएसआई परमात्मा नन्द यादव, एसआई सुरेश भारती, एसआई राम अवतार यादव, ग्राम प्रधान डा० अशोक कुमार, अली जमीर खां, ओमकार यादव, आशीष दुबे, आसीम मास्टर तथा अन्य लोग रहे

About Author

यह भी देखें  संजाव के युवक की मईल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!