जौनपुर : तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर: खुटहन थाने की पुलिस ने आज एक अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक तमंचा 315 व एक ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कुल दस मुकदमे दर्ज है।  पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी अजय पाल शर्मा के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान में राजेश यादव अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी जितेंद्र कुमार पुत्र शिवनाथ गौतम ग्राम कठौली थाना दीदारगंज जनपद आज़मगढ़ को, ग्राम लोनियापट्टी स्थित तालाब के पास से एक तमंचा 315 बोर एव एक ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करके मुकदमा पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है

About Author

यह भी देखें  आधुनिक समय का सबसे बड़ा विज्ञान है योग - पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!