भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में वैभवी व प्रीति जिले में प्रथम

मीरजापुर: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय छोटा मीरजापुर की वैभवी नागर,प्रीति निषाद उत्कृष्टश्रेणी ,व गुंजासाहनी ,सोनी साहनी ,श्रुति साहनी ,नन्दनी साहनी ने श्रेष्ठ श्रेणी में स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया। गुरुवार को प्रमाण पत्र पाते ही बच्चो के चेहरे खिल उठे। गायत्री शक्ति पीठ, राजूपुर, अदलहाट के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति के बारे में बच्चों के ज्ञान कि जानकारी हेतु भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 5 नवम्बर 2022 को आयोजित किया गया था। जिसमें सैकडों विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय छोटा मीरजापुर के छात्र – छत्राओं ने भी भाग लिया था।  विद्यालय की छात्र/छात्राओं ने आस – पास के गाँवों के सरकारी व निजी विद्यालयों को पछाड़ते हुए आयोजित प्रतियोगिता में सबसे अधिक संख्या में उच्च स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया। गायत्री शक्ति पीठ, राजूपुर के सहायक बलवन्त यादव ने छात्राओं को कापियाँ एवं कलम प्रदानकार सम्मानित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह , शरीरिक शिक्षा सहायक सुनील कुमार सिंह,सहायक अध्यापिका मंजू मिश्रा,चेतना सिंह, संगीता कुमारी सिंह,सुषमा सिंह आदि ने छत्राओं को शुभकामनाएं दीं।

About Author

यह भी देखें  भोजपुरी : अग्नि देवता के तापमान, कहीं खेत जरल, कहीं खलिहान

Leave a Reply

error: Content is protected !!