दबंगों ने सराफा व्यापारी पर लाठियों से हमला बोल किया घायल

  • सराफा व्यापारी के घर दबंगों का हमला, चार घायल
  • थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तुतीपुर में दो पक्षो में हुई मारपीट की घटना

जौनपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तूतीपुर में स्थित सर्राफा व्यापारी के घर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी लोहे की रॉड से हमला कर दिया हमले में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला 3 अप्रैल शाम 7:00 बजे का है। विक्रम सोनी के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। उसी समय उनसे रंजिश रखने वाले कुछ लोग हाथों में लाठी लोहे का राड लेकर दरवाजे पर पहुंचकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर घर पर आए मेहमानों को मारने पीटने लगे जिसमें नारायण सेठ 25 वर्ष कृष्णा 22 वर्ष गोलू उर्फ रितेश कुमार को गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में नारायण और घायलों को कोतवाली ले जाया गया जहां से तीनों को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नारायण सोनी को गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने उसी दिन भर्ती कर लिया जिसका अभी तक उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष से घायल लोगों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के परिजनों पर एफआईआर दर्ज कर लिया। लेकिन सराफा कारोबारी की तहरीर पर अभी भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। कहा जाता है कि भाजपा के एक नेता के इशारे पर मामला पंजीकृत नहीं किया जा रहा है। घायल पक्ष के सर्राफा कारोबारी का परिवार अभी भी उसके घर पर चढ़कर आए हमलावरों के खिलाफ तहरीर लेकर एफ आई आर दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं।

यह भी देखें  बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल का कोरोना संक्रमण से निधन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!