जौनपुर : माता को मनाने के लिए महिलाओं ने किया डांडिया-गरबा नृत्य

जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने हिंदी नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन राजमहल में किया। यहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां की आरती व पूजा डॉ रजनी कांत द्विवेदी द्वारा संपन्न हुई जिसके बाद मुख्य अतिथि विद्या सागर सोनकर उप नेता विधान परिषद व उद्घाटनकर्ता लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मंडलाध्यक्ष सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि जीएटी एरिया लीडर डा. क्षितिज शर्मा, व पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, मुकुंद लाल टंडन, उप मंडलाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, समाजसेवी विवेक सेठ मोनू आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये व दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया।
इसके पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणों में मां दुर्गा के नौ रूपों के रूप में ईस्तुति का मंचन किया गया।

संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय व चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अमर सुदामा ग्रुप प्रतापगढ़ से आई राधा कृष्ण की झांकी, महाकाल के रूद्र रूप का दर्शन व फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुये कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। मण्डलाध्यक्ष सौरभ कांत ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूँ। सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे मण्डल में अपना अलग स्थान बनाया है वो काबिलेतारीफ है।

यह भी देखें  सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की

कार्यक्रम में रेनूकूट से आयी भजन गायिका रजनी द्वारा गाये गए देवी गीतों पर डांडिया, गरबा सहित अन्य भजनों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने जमकर डांडिया खेला जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व राकेश और प्रियंका को द्वितीय, बेस्ट मेल डांस के लिए राजकुमार जायसवाल को प्रथम व अजयनाथ जायसवाल को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डा0 प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व प्रगति को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए नितिन जायसवाल को प्रथम पुरस्कार व मनीष मौर्या को द्वितीय, बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए वंशिका सिंह को प्रथम पुरस्कार व निहारिका को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!