ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग से छनेहता जाने वाले मार्ग पर सराय चौहान गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मार्ग किनारे बैठे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बताते है कि मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सराय चौहान निवासी शीतलदीन यादव पुत्र देवतादीन (75) अपने घर के पास मार्ग किनारे बैठे थे। छनेहता प्रायमरी स्कूल की ओर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित हो जाने से बुजुर्ग के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मौके से भागने में सफल रहा । घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है इसमें उचित कार्यवाही की जा रही है।

About Author

यह भी देखें  डीजल भरवा कर बिना पैसे दिए भाग रहा भावी डॉक्टर गिरफ़्तार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!