आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए त्योहार- डीएम

 

जौनपुर:चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और रमजान त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने जुलूस के रूट की सड़को को ठीक कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के रूट पर तार लटकते न मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक तैयारी कर लें।

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि सभी लोगो की जिम्मेदारी है कि जिले में शाति पूर्ण सौहार्द तरीके से राम नवमी एवं अन्य त्यौहार भाई चारे के साथ सम्पन्न कराये और मिशाल पेश करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी प्रकार से सहयोग करेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेंगी अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाई की जायेगी उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अधिकारियों को अवगत करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सभी क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!