चेकिंग के दौरान पशुतस्कर असलहा के साथ गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को तड़के शातिर पशुतस्कर को रानीमऊ नहर से गिरफ्तार कर लिया । चेकिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ । सुसंगत धारा में आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया । एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि वह मय हमराह उक्त गांव के नहर पर मंगलवार को तड़के 3:30 बजे मुखबिर से मिले सूचना पर चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान एक संदिग्ध आता दिखाई दिया । पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया । तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ । पूछताछ में अपना नाम अबूजर पुत्र स्व अबुसाद निवासी निवासी रानीमऊ बताया । पुलिस के अनुसार पर उस पर गोवध निवारण, पशु क्रूरता, गैंगेस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है । आरोपित पशुतस्कर को आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, हेड कांस्टेबल अंबिका यादव, हरिहर राम समेत अन्य लोग शामिल रहे।

About Author

यह भी देखें  अनोखा मंदिर जहां जमीन में 100 फिट से अधिक धंसा है हनुमान जी का एक पैर

Leave a Reply

error: Content is protected !!