विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश, पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: पवांरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सोमवार की रात विवाहिता ने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के दादा की तहरीर पर चार के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।

बताते है कि पूनम (24) पत्नी सत्येंद्र गौतम सोमवार को देर रात करीब नौ बजे अपने कमरे के पंखे के सहारे साड़ी से फांसी पर झूल गई।परिजन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कमरे मे खिड़की से देखा तो होश उड़ हो गये।परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से निकाल कर इलाज के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले गए।जहा चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर मय पुलिस फोर्स पहुंचे पवांरा एसओ राजनारायण चौरसिया ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मृतक के मायके वालो को सूचना दी। वही दूसरी ओर सूचना पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मृतका का विवाह पिछले वर्ष हुआ था।मृतका का मायका जौनपुर जिले के थाना तेजीबाजार के दोनई गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के दादा रामजीत ने परिजनों को दहेज की लालच में पूनम को जान से मारने का आरोप लगाते हुए पवांरा थाने में चार लोगो के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया। जिसपर कार्यवाही करते हुए पवांरा पुलिस ने पति सत्येंद्र , ससुर कमलेश, सास नगीना, ननद सीमा के उपर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!