सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलटी, सिपाही की मौत; कई घायल

कन्नौज में सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, सिपाही की मौत, कई घायल

सुब्रत पाठक एस्कॉर्ट गाड़ी हादसा

सुब्रत पाठक एस्कॉर्ट गाड़ी हादसा

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

बताया गया कि हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 145 के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए कन्नौज स्थित मेडिकल कॉलेज, तिर्वा पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक सिपाही को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजे जाने की जानकारी है।

घटना की सूचना मिलने पर बचाव और पुलिस टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

About Author

यह भी देखें  प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!