थाने से आरोपी फरार, थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिस कर्मी निलंबित

जौनपुर: मंगलवार को बादलपुर थाने से एक आरोपी फरार होने से पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया । एसपी ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी , अपराध निरीक्षक और पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी के इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार बादलापुर खुर्द गांव निवासी विजय को पुलिस ने मारपीट के आरोप में बदलापुर पुलिस ने हिरासत में ली थी , आज वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने पुलिस हिरासत से फरार होने के प्रकरण में लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संतोष कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध देवेंद्र सिंह और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फरार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है। फरार आरोपी की माँ के अनुसार उसके बेटे को मारपीट के आरोप में बीते 6 मार्च को गिरफ्तार करके थाने पर ले आयी थी । मैने बेटे को छोड़ने का निवेदन किया तो पुलिस ने छोड़ने के लिए 16 हजार रुपये मांग रही थी।

About Author

यह भी देखें  दिव्यांग बच्चे सहायक उपकरण पाकर उछल पड़े

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!