दिव्यांग बच्चे सहायक उपकरण पाकर उछल पड़े


लार । बीआरसी पर 199 दिव्यांगों को दिए गए उपकरण
लार। गुरुवार को लार बीआरसी पर दिव्यांग मेला लगा। मेले में 8 ब्लाकों के बच्चे पहुंचे। सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने माँ सरस्वती के चित्र पर फूल माला चढ़ा व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद रविन्द्र कुशवाहा व सलेमपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूँजन द्विवेदी ने 199 बच्चों को उपकरण वितरित किया। इसमें 17 ट्राईसाइकिल, 29व्हील चेयर ,74हियरिंग ऐड, ,07सीपी चेयर ,24 मानसिक मन्द बच्चों के लिए एमआर किट, 06 ब्रेल किट,20 कैलीपर इत्यादि उपकरण रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूँजन द्विवेदी ने कहा दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने में समाज के हर एक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। सासंद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के हित मे कई योजनाएं चला रही है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान ज्ञानेंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए विकलांग बच्चों को माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस दौरान एलिम्को के डीएन पांडेय,विशेष एजुकेटर राजाराम दुबे, विनय कुमार सिंह, उमेश पांडेय,मार्कण्डेय दुबे,ओमकार पांडेय,राहुल सिंह ,मनीष सिंह, राजेंन्द्र वर्मा,वीरभद्र पाठक, गणेश पांडेय ,निकुंज तिवारी व अभिभावकगण सहित बहुत लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा और शिशिर राय ने किया ।