हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव से अभिभावक होंगे जागरूक

जौनपुर: शासन की मंशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हमारा आगंन हमारे बच्चे जनपद स्तरीय उत्सव समारोह बीआरपी इन्टर कालेज मैदान में भव्य रुप से आयोजित हुआ। जिसमें प्राथमिक स्तर तथा बुनियादी शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। कम्पोजिट विधालय गुरैनी की बच्चियों ने गणेश वंदना व पू0मा0 विद्यालय रन्नो की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रा0वि0 पुलिस लाइन सहित कई विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है आने वाले समय में बच्चों को उनका भविष्य प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों की जिम्मेदारी भी जरूरी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावकों की भी है कि बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा दी जाए कि उनकी मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जनपद जौनपुर प्रदेश में चौथे स्थान पर है अब सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि जौनपुर, प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाये। कार्यक्रम स्थल पर जनपद के सभी विकास खण्ड-वार शिक्षकों द्वारा टीएलएम का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक स्टाल लगाये गये, जिसका मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और खूब सराहना की।

मुख्य अतिथि सीडीओ साई तेजा सीलम ने नौनिहालो को बुनियादी शिक्षा बेहतर ढंग से देने की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। निपुण लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। डायट वरिष्ठ प्रवक्ता डा0 मनीष कुमार सिंह ने उत्सव के उद्देश्य पर विस्तृत से प्रकाश डालते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजना की जानकारी साक्षा की तथा डीबीटी, निपुण लक्ष्य, प्रेरणा, शारदा, दीक्षा ऐप सहित मिशन शक्ति व मिशन कायाकल्प सम्बधी योजनाओं की जानकारी दिया।

यह भी देखें  कांग्रेस नेत्री को प्रियंका का इंतजार, महिला आयोग ने लिया सज्ञान

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे ने कहा कि पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत 52 सप्ताह के दौरान प्रयुक्त की जाने वाली गतिविधियों के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला तथा तथा बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अन्तर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा बाल वाटिका, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री उत्कृष्ट कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आभार जिला समन्वयक प्रशिक्षण शोभा तिवारी ने व संचालन प्रीति श्रीवास्तव व अजय मौर्य ने किया। इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, डायट प्रवक्ता आर एन यादव, सभी खण्ड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक एमडीएम अरुण मौर्य, समन्वयक निर्माण मोहम्मद जमा, समन्वयक दुर्गेश पटेल, विशाल कुमार, सतेंद्र गुप्ता, शशिधर उपाध्याय, डीपीओ प्रवीण कुमार, एआरपी राजू सिंह, एसआरजी डा0 अखिलेश सिंह, कमलेश यादव, जिला व्यायाम शिक्षक रवि यादव, राकेश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सुशील उपाध्याय, सहित एआरपी, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!