बे-मौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, गेहूं-सरसों को नुकसान

  • बे-मौसम की बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, खेतों में ही नहीं दिलों पर भी गिरे ओले

जौनपुर:रविवार की देर रात्रि तेज़ बारिश और हवा ने क्षेत्र के अधिकांश गांव में खेत मे खड़ी गेंहू और सरसों की फसल को काफ़ी नुकसान पहुँचाया है । सुबह किसान अपना खेत देखा तो फंसल बुरी तरह ज़मीन पर गिरी पड़ी मिली । जिला प्रशासन ने भी प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया है । क्षेत्र के पोरईकला गांव निवासी बड़े काश्तकार गिरीश कुमार मिश्र का 16 बीघा, नीलम मिश्रा का 15 के अलावा विमलेश कुमार मिश्र, शिवशंकर मिश्रा सरसों और गेहूं की खड़ी फंसल बारिश के चलते बुरी तरह चौपट हो गई । गांव के किसानों का कहना है कि लगभग लाखों का नुकसान हुआ है । तूफ़ानी बारिश से फँसल प्रभावित हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि शासन की तरफ़ आंकलन क्षति का निर्देश मिला है । टीम लगी हुई है प्रभावित क्षेत्रों के गांव से लेखपाल के माध्यम से जानकारी इकट्ठा की जा रही है । दो दिन में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

About Author

यह भी देखें  भागवत भगत के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री ने दी विकास की सौगात

Leave a Reply

error: Content is protected !!