कांग्रेस नेत्री को प्रियंका का इंतजार, महिला आयोग ने लिया सज्ञान

 

देवरिया विधानसभा उप चुनाव में मारपीट के मामले में महिला आयोग ने सज्ञान लिया है।महिला कार्यकर्ता तारा यादव से कांग्रेस के नेताओं ने मंच पर ही हाथापाई की। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

महिला नेता तारा देवी कहना है कि वह चार साल से पार्टी सदस्य हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप है। उसे टिकट देकर गलत हुआ है। हम चाहते हैं कि साफ सुथरी छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। यही बात करने के लिए सचिन नायक के पास पहुंची थी, जहां पर यह हंगामा हुआ है। मैंने सचिन नायक को नहीं मारा है। मैं बात करने के लिए पूछने गयी थी कि ऐसे लोगो को टिकट क्यों दिया गया है।

यह भी देखें  नाम बदले जाने से ही विकास हो जाए तो उत्तर प्रदेश का नाम अंबानी कर दें - ओम प्रकाश राजभर

पार्टी की नेता तारा यादव ने मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट देने पर ऐतराज जताया, जिसके बाद उनके साथ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। तारा यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की, जब वह एक दुष्कर्मी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट के पार्टी के फैसले पर सवाल उठा रही थीं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!