मंडलीय शैक्षिक संगोष्ठी में जौनपुर के तीस शिक्षकों ने लिया भाग

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी एवं टीम उन्नयन द्वारा मंडलीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन आयुक्त सभागार कचहरी वाराणसी में किया गया। शैक्षिक संगोष्ठी का लक्ष्य बेहतर शिक्षा उन्नत भविष्य था। यह कार्यक्रम G-20 एजुकेशनल समिट 2023 के अंतर्गत आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि डॉ कमलेश झा (संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र) थे।इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि ए. डी. बेसिक एवं डाइट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल जी रहे जिन्होंने अपने गरिमामयी उद्बोधन से शिक्षकों में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी चिरईगांव स्कंद गुप्ता, प्रदीप मिश्रा काशी विद्यापीठ, संजय कुमार यादव सेवापुरी,अमित खंडशिक्षाधिकारी हरहुआ, क्षमाशंकर पांडेय खंड शिक्षाधिकारी बड़ागांव, शशिकांत श्रीवास्तव आराजी लाइन एवं डेटॉल के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव संजय सिंह की उपस्थिति अत्यंत उत्साहवर्धक रही।संजय ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषय पर विभिन्न जनपदों में चल रही डेटॉल इंडिया की पहल के बारे में विस्तार से बताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक अन्यत्र व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नही आ सके उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संगोष्ठी में लगभग 4 जनपदों से 300 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, इनमें समस्त वाराणसी मंडल से जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया एवं अपनी शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ी प्रस्तुतियाँ दीं। इस शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में जनपद जौनपुर से 30 शिक्षको ने प्रतिभाग किया जिसमे डॉक्टर विभा शुक्ला बदलापुर, डॉक्टर ज्योति मिश्रा बदलापुर, मनीषी श्रीवास्तव जलालपुर, मालती विश्वकर्मा धर्मापुर, बबीता सिंह धर्मापुर ,मुकेश सिंह धर्मापुर, अनुपमा धर्मापुर, नीतू भास्कर महाराजगंज ,राजेश पांडे रामनगर, पुष्पा सोनकर शाहगंज, डॉ उषा सिंह सिरकोनी, डॉ यामिनी सिंह बदलापुर, वीरेंद्र प्रताप यादव केराकत, विनोद पांडे बरसठी ,पूजा मालवीया जलालपुर ,संयुक्ता सिंह सिकरारा, तसनीम फातिमा शाहगंज ,आलोक त्रिपाठी करंजा कला, आराधना उपाध्याय केराकत ,संध्या मेहरा जलालपुर ,नूपुर श्रीवास्तव सिकरारा, रिचा सिंह सिरकोनी, राजेश उपाध्याय बरसठी, ममता सिंह बदलापुर ,डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, बदलापुर, प्रीति कुशवाहा जलालपुर ,केशव सिंह महाराजगंज, जयप्रकाश सिंह रामपुर, सृष्टि अग्रवाल रामपुर ,दीक्षा उपाध्याय सिरकोनी द्वारा जनपद जौनपुर बेसिक शिक्षा का प्रतिनिधित्व किया गया।

यह भी देखें  बीजेपी नेता का कथित अश्लील वीडियो वायरल
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!