अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मुंगरा थाने का किया निरीक्षण

अभिजीत श्रीवास्तव

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: स्थानीय थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यवाहक सीओ मछलीशहर देवेश सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, साफ सफाई, आरक्षी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, उपस्थिति रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, मेस, कार्यालय, अभिलेखो के रखरखाव आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही असलहे व कारतूसों की संख्या की जानकारी लेने के बाद पुरुष व महिला आरक्षियों से असलहा को डिस्मेंटल कराने के साथ ही उन्हें लोड भी कराया और फायरिंग की पोजीशन देखी। उन्होंने महिला आरक्षी सहित पुरुषों की बीट पुस्तिका का भी अवलोकन किया। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर जाकर रजिस्टर समेत फरियादियों की समस्याएं व उनके निस्तारण की स्थिति देखी।पुलिसकर्मियों से बारी-बारी से बातचीत भी की। समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण की भी स्थिति देखी साथ ही साइबर अपराध के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कार्यवाहक सीओ मछलीशहर देवेश सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से शुचिता पूर्ण व्यवहार करने हेतु थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी को निर्देशित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर रक्खा जाए। इस अवसर पर कार्यवाहक सीओ देवेश सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज संजय सिंह ,एसआई पन्ने लाल, एसआई कमलेश वर्मा, एसआई दयाशंकर, का . ओमप्रकाश मिश्र, का. प्रवीण मिश्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी देखें  Shekhawati University : Police Beat Students During Swami Kailashanand Giri’s Visit
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!