महिला के साथ मारपीट करने के अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:थाना चुनार,जनपद मीरजापुर पुलिस द्वारा एक राय होकर भीड़ द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  ज्ञात हो की 26 फरवरी को थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरपुर लाइन निवासी सुर्यबली सिंह यादव द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई जिसके आधार पर थाना चुनार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा महिला के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उ0नि0 शिवजी यादव मय पुलिस बल द्वारा थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त झगडू पुत्र राममूरत निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर तथा साक्ष्य संकलन व विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त श्याम सुन्दर पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी साहबगंज थाना साहबगंज जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना में पाये गये पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!